छत्तीसगढ़: 5 दिन से लापता चरवाहे की नाले में मिली सड़ी-गली लाश, जांच के बाद उठेगा मौत के राज से पर्दा…

कोरबा. जिले के उरगा थाना इलाके में 5 दिन से लापता चरवाहा तुलसी राम की नाले में सड़ी-गली लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दें कि, 4 दिन पहले तबियत खराब होने पर चरवाहा गांव जाने के नाम से निकला हुआ था. जानकारी के अनुसार, मृतक आंछीमार में रहने वाले पहाड़ी कोरवा करीब 1 माह से अपने एक साथी के साथ कर्रानारा में मवेशी चरा रहा था. परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




