रायगढ़,रायगढ़ के युवा मतदाताओं ने लोगों को मतदान के लिए कलात्मक तरीके से अपील की। रायगढ़ के हृदय स्थल बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ चौक में शाम को युवा मतदाताओं की टोली जुटी और ‘फ्लैश मॉब’ कर अनोखे तरीके से मतदान का संदेश दिया। इन युवाओं ने भारत निर्वाचन आयोग के थीम सॉन्ग ‘मैं भारत हूं’ पर सुंदर तरीके से सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम को जब यह परफॉर्मेंस शुरू हुई तो गुजरने वाले राहगीर भी खुद को इसे देखने से रोक नही सके। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोग मोबाइल में वीडियो बनाते नजर आए। सभी ने युवा वोटर्स का हौसला बढ़ाया। इस प्रदर्शन में अधिकारी-कर्मचारियों ने उनका बखूबी साथ दिया। एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, तहसीलदार श्री लोमस मिरी सहित रायगढ़ अनुविभाग के सारे पटवारियों ने भी परफॉर्मेंस में पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

- साइबर ठग सावधान! SP सुनील शर्मा की अगुवाई में पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 78 स्थानों पर 5,185 लोगों को किया सतर्क… - September 17, 2026
- एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में साइबर ठगी के नेटवर्क पर करारा प्रहार, 3 आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार…2.71 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा, 2 हजार मोबाइल नंबरों के विश्लेषण से पहुंची पुलिस आरोपियों तक… - September 17, 2026
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
