सारंगढ़: शराब माफियाओं के लिए अनिल बंजारे खौफ एक पर्याय बन चुके हैँ, मजबूर मुखबीती तंत्र और सटीक कार्यवाही के चलते अवैध शराब के तस्करों पर नकल कसने मे माहिर श्री बंजारे ने एक और कार्रवाई की है।

विदित हो कि सारंगढ़ में कच्ची महुआ शराब के बढ़ते व्यापार को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने अधिकतम कार्यवाही के निर्देश दिए हैँ। महुआ शराब के मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल बंजारे के द्वारा पूर्व में कई बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।लिहाजा वर्तमान में भी उनकी सक्रियता काबिले तारीफ है क्योंकि इसके पीछे का कारण यह है की अनिल बंजारे के पास सीमित बल होने के बावजूद भी महुआ शटाब के तस्करों में आबकारी विभाग का खौफ है। गौरतलब है कि कार्रवाई की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अनिल बंजारे एंड टीम ने शुक्रवार को थाना कोसीर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर गोपाल बंजारे पिता गेंद राम बंजारे को 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा और उसके विरुद्ध आबकरी एक्ट की धारा 34(1)क ,34 (2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आटोपी को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




