रायगढ़: बोगस धान खरीदी व वित्तीय अनियमितता पर सहकारिता विभाग ने साध ली चुप्पी….. फर्जी रकबे से बेचे धान की अब तक नहीं हुई रिकवरी…
रायगढ़: जिले के लैलूंगा और राजपुर में वर्ष 21 22 में हुई फर्जी रकबा वृद्धि कर की गई। बोगस धान खरीदी व वित्तीय अनियमितता पर सहकारिता विभाग ने चुप्पी साध ली है।
किसानों के नाम पर फर्जी रकबा बढ़ाकर धान खरीदी की गई। लैलूंगा और राजपुर के प्रबंधकों समेत कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जब फर्जी रकबा वृद्धि प्रमाणित हो गया तो बोगस खरीदी और उठाव भी हुआ है जिस पर कार्रवाई नहीं की गई और न ही फर्जी रकबे पर धान बेचकर समर्थन मूल्य और बोनस की किस्त पाने वालों से रिकवरी की गई। धान बेचने के लिए फर्जी रकबा वृद्धि कर लाखों का चूना शासन को लगाया गया। लैलूंगा, राजपुर और बीरसिंघा में यह कांड हुआ था।
तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने कुछ मंडी कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रबंधकों को दोषी पाए जाने के बाद भी पुलिस की जांच में लेटलतीफी व कार्रवाई में विलंब का लाभ मिला। अब जमानत मिलने की खबर है। लेकिन असली मामला फर्जी रकबे पर रिकवरी का है। शासन को जो नुकसान हुआ उसकी वसूली का अता पता ही नही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
