चंद्रपुर | चंद्रपुर में महानदी पर बने पुल की पिछले साल 50 लाख रुपए खर्च कर मरम्मत कराई गई थी। छह महीने तक यातायात रोकना पड़ा था। अब इस पुल की रेलिंग टूट गई है। इससे बाइक और कार सवारों के दुर्घटना का शिकार होने का खतरा है। सालों से बदहाल पुल की मरम्मत कई शिकायत और लोगों के विरोध के बाद कराई गई थी। एनएच के अफसरों ने तब सर्वे के बाद खराब हिस्से की मरम्मत कराने की बात कही थी। सड़क की मरम्मत की गई फिर रेलिंग का क्यों छोड़ा गया। कुछ महीनों में ही पुल के फिर खराब होने से लोग मरम्मत में धांधली की आशंका जता रहे हैं। चंद्रपुर के लोगों का कहना है कि या तो मरम्मत के नाम पर अफसरों ने धांधली की या फिर खराब पुल की मरम्मत से पहले इसका सर्वे ही नहीं कराया गया। पुल की रेलिंग का जो हिस्सा गिरा है वह खराब था।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
