बलौदाबाजार जिले से फिर एक शिक्षक का नशे में धत होकर हंगामा मचाने का वीडियो सामने आया है। पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम धोराभांठा के मिडिल स्कूल का यह शिक्षक नशे में धुत होकर बाजार में हुडदंग करता वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल में बच्चे शिक्षक का इंतजार करते रहे और शिक्षक नशे में धुत्त होकर बाजार में ही पड़ा रहा। उस नशेड़ी शिक्षक को स्कूल जाने का रास्ता भी नहीं सूझ रहा था। सोशल मीडिया पर नशे में धुत्त शिक्षक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नशे में धुत्त शिक्षक संत राम दीवान का यह वीडियो भवानीपुर के बाजार का है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने की बीईओ से शिकायत
वायरल वीडियो में ग्रामीण उक्त शिक्षक से पूछ रहे हैं कि कहां आए हैं, क्या वे ड्यूटी में आए हैं? शिक्षक जवाब देने की हालत में नहीं है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीईओ से भी की है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

