देहरादून: यह एक असामान्य मुलाकात थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन (Basanti Ben) उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि देवी (Sashi Devi) की दुकान पर पहुंचीं.
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री की छोटी बहन निजी दौरे पर ऋषिकेश पहुंचीं. नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा ‘गुजरात से आए मेहमान (पीएम की बहन) दयानंद आश्रम में रुके थे.’
अपने पति हंसमुख और कुछ रिश्तेदारों के साथ, बसंती बेन ने करीब 2 किमी पैदल चलकर पौड़ी गढ़वाल के कोठार गांव के पास प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर और भुवनेश्वरी मंदिर के दर्शन किए. वापस जाते समय, वह शशि देवी की दुकान पर पहुंचीं. इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है. दोनों को वीडियो में गले मिलते देखा जा सकता है।
देश के दो शक्तिशाली और लोकप्रिय नेताओं की बहनों ने कुछ समय एक साथ बिताया और प्रधानमंत्री मोदी की बहन ने शशि देवी की विनम्र जीवनशैली की सराहना की. दरअसल, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के रिश्तेदार आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं. मालूम हो कि शशि देवी कोठार गांव में रहती हैं और ‘मां भुवनेश्वरी प्रसाद भंडार’ नाम से एक दुकान चलाती हैं, जो पूजा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अन्य वस्तुओं के अलावा घंटियां, सिन्दूर बेचती हैं.
वहीं उनके पति ‘जय श्री गुरु गोरक्षनाथ जी’ नाम से एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं. संयोग से, आदित्यनाथ गोरखपुर में गोरखनाथ मठ के महंत हैं. मुख्यमंत्री उत्तराखंड से हैं और उनकी मां और भाई पौड़ी जिले के पंचूर गांव में रहते हैं. पिछले साल, आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने गए थे और हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपनी मां से मिलने के बारे में बात की और यहां तक कि अपनी बहन के बारे में भी बात की।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
