कोरबा: पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में बुजुर्ग दंपत्ति के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
यह मामला ग्राम पंचायत लंगा के छेरका बांध मोहल्ले का है।.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अकेले रहते थे, लेकिन 2 दिनों से घर से बाहर नहीं निकलने और बदबू आने के कारण ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पसान पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले सुनाराम धनवार उम्र 55 वर्ष और उनकी पत्नी सुकवरीन धनवार की लाश घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली है। गांव के सरपंच ने बताया कि दोनों घर पर अकेले रहते थे और जब आसपास के लोगों ने उन्हें दो दिनों तक नहीं देखा तो कल शाम कुछ लोगों ने सुनाराम के घर का दरवाजा खोला और देखा कि दोनों पति-पत्नी जमीन पर मृत पड़े हैं।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
