विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला कंपाउंड की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण उत्कृष्ट परिणाम मिले।
विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
भारत के लिए गर्व का पल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।”
भारतीयों ने एकतरफा फाइनल में अपने शीर्ष वरीयता प्राप्त कर विरोधियों के खिलाफ 235-229 से जीत हासिल की। इस तिकड़ी ने चैंपियनशिप में भारत का पदक खाता भी खोला।
डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किया पोस्ट
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट को टैग करते हुए कहा, “यह बहुत संतुष्टि की बात है कि करोड़ों लोगों को डिजिटल सुविधाओं का पूरा लाभ मिल रहा है।”

- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
