सारंगढ़: ग्राम पंचायत पंचधार में कोरोना काल के पहले विगत 15 वर्षों से लगातार अपेरा (उड़िया नाटक) लाया जा रहा है, जिससे गांव में अशांति का माहौल फैलता है। अपेरा में रंगारंग कार्यक्रम के नाम पर अभद्रता पूर्वक अश्लील डांस किया जाता है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखने से बहुत लज्जा महसूस होती है। इस कारण इसे उड़ीसा के बरगढ़ जिले में कलेक्टर ने पूर्ण रूप से इस पर करीब 20 वर्षों से प्रतिबंध लगाया है।

इसके बावजूद यह अपेरा उड़िया नाटक वाले छत्तीसगढ़ में और उड़ीसा के सीमांत जिले जैसे सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ में आते हैं और यहां अश्लीलता फैलाते हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने सारंगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपेरा उड़िया नाटक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में ग्राम पंचायत पंचधार की पंचायत से अनुमति नहीं मिलने के कारण सीमांतर ग्राम पंचायत महाराजपुर से अनुमति लेकर अपेरा उड़िया नाटक कराने की फिराक में है।
इस दौरान सरपंच उजला, बालमुकुंद पटेल, प्रसन्न प्रधान, दीपक सहा, प्रमोद कुमार प्रधान, प्रकाश प्रधान, दयासागर धोबा, रोहित प्रधान, दूलामणि बैरागी, जितेंद्र पाव, आदिकांत पाव, गुरुचरण पटेल, गुरुदेव पाव, सुदामा, नरसिंह सिदार, सुधाकर, प्रताप यादव, खेतेश्वर, हेतराम, कुंजबिहारी, राजकमार सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- मुड़पार सचिव पर रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप..कलेक्टर जनदर्शन में गूंजा भ्रष्टाचार का मामला..आक्रोशित ग्रामीणों ने की हटाने की मांग.. - June 16, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ की भव्य शुरुआत..कलेक्टर ने बच्चों को दिया जीत का मंत्र.. - June 16, 2026
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026

