रायगढ़: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शहर के विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टरेट का घेराव करने रिमझिम बारिश के बीच पहुंचे थे। जिला प्रशासन व पुलिस ने इसकी तैयारी पहले से की थी। तीन स्थानों पर बेरिकेडस लगाया था। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस से झूमा झपटी करते हुए पहले बेरिकेडस को तोड़कर अंदर घुस आए लेकिन दूसरे बेरिकेडस का तोड़ने से पहले ही पुलिस उन पर हावी हो गई। इसके बाद युवा मोर्चा के सदस्य बीच सड़क पर बैठकर करीब 1 घंटे तक प्रदर्शन किया। विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम गगन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर युवाओं की समस्या और पर्यावरण के साथ शहर के विकास के बारे में बताया।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे जिला महामंत्री सूरज शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ रामलीला मैदान से रैली निकाली गई। शहर के घड़ी चौक, गांधी प्रतिमा, गोपी टाकीज चौक से शनि मंदिर होते हुए कलेक्टोरेट घेराव करने पहुंची थी। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। ज्ञापन सौंपकर युवाओं की समस्या और पर्यावरण से बढ़ रही बीमारियों के साथ अन्य मुद्दों आंदोलन किया।
युवा मोर्चा की ये है प्रमुख मांग युवा मोर्चा की 5 मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन में रायगढ़ में बढ़ रहे प्रदूषण पर रोक लगाने की बात कही। वहीं बढ़े रहे खांसी, दमा, चर्मरोग, हृदयाघात बिमारी पर अंकुश लगाने प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय बेरोजगारों को कारखानों में नौकरी दिलाने की मांग की जो केवल 20 प्रतिशत है उसे 40 से 50 प्रतिशत किया जाए। सबसे ज्यादा प्लांट रायगढ़ जिले में है। इसके बाद सीएसआर मद से उपयोग सही तरीके से नहीं हो रहा। जमशेदपुर टाटा की तरह रायगढ़ शहर की दशा सुधारने की बात कहीं।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

