हरियाणा के पानीपत में रहने वाले एक युवक को फेसबुक पर अंजान महिला से दोस्ती करनी और चंद मिनट में ही उसे अपना वॉट्सऐप नंबर शेयर करना महंगा पड़ गया. दरअसल, कथित नेहा शर्मा ने वीडियो कॉल करते ही उसकी न्यूड वीडियो बना ली.

इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर 39 हजार रुपए हड़प लिए. आरोपियों ने अब 2 लाख रुपए की और मांग की. जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.
रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही आने शुरू हो गए मैसेज
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु ने बताया कि 26 जुलाई को उसकी फेसबुक ID पर नेहा शर्मा नाम से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई थी. जिसने उसने स्वीकार कर लिया. इसके तुरंत बाद ही नेहा के मैसेज आने शुरू हो गए. इसी बीच नेहा ने उससे उसका वॉट्सऐप नंबर भी मांग लिया.
हिमांशु ने अपना नंबर दे दिया. नंबर देते ही वॉट्सऐप कॉल आने लगी. दो अलग-अलग नंबरों से वॉट्सऐप वीडियो कॉल आई. इसके बाद उसका चेहरा किसी अन्य व्यक्ति के साथ एडिट कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसके वॉट्सऐप नंबर भेज दी.
दिल्ली साइबर क्राइम बता मांगे 2 लाख
कुछ देर बाद उसके पास किसी तीसरे नंबर से कॉल आई. जिन्होंने उसे ब्लैकमेल किया. कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वे उसकी वीडियो को फेसबुक, यू-ट्यूब पर वायरल कर देंगे. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई.
इसके बाद हिमांशु डर गया और उसने 10 हजार व 29 हजार टोटल 39 हजार रुपए ब्लैकमेलरों के बताए नंबरों पर भेज दिए. इसके बाद भी हिमांशु के पास कॉल आती रही और अब उसे दिल्ली साइबर क्राइम वाले बता कर ब्लैकमेल किया जा रहा है. ब्लैकमेलरों ने उससे 2 लाख रुपए मांगे. न देने की एवज में वीडियो वायरल करने की धमकी दी.
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026
- गिरौदपुरी में डॉ. सनम जांगड़े ने टेका मत्था, विकास कार्यों को बताया सरकार की प्राथमिकता… - June 22, 2026


