इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 26 जुलाई से शुरू हो गया है.

जिसके तहत कुल 132 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन https://www.ippbonline.com/ पर पढ़ा जा सकता है.
नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 30000 रुपए दिए जाएंगे. इस दौरान चयनित को अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023
आवदेन शुरू होने की तारीख 26 जुलाई 2023
आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए. अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे.
कैटेगरी वाइज भर्ती
जनरल वर्ग- 56
शेड्यूल कास्ट- 19
शेड्यूल ट्राइब – 09
ओबीसी- 35
इकोनॉमिलकली वीकर सेक्शन- 13
राज्यवार भर्ती
– असम: 26
-छत्तीसगढ़: 27
– हिमाचल प्रदेश: 12
– जम्मू और कश्मीर: 7
-लद्दाख: 1
-अरुणाचल प्रदेश: 10
– मणिपुर: 9
– मेघालय: 8
– मिजोरम: 6
– नागालैंड: 9
-त्रिपुरा: 5
-उत्तराखंड: 12
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
जिन अभ्यर्थियों ने ग्रेजुएशन कर लिया है वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अभी ग्रेजुएशन फाइनेंस और सेल्स से करने वाले अभ्यर्थियों को प्रियॉरिटी दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 100 रुपए, जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे.
ऐसे करें अप्लाई
– सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
– इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें.
– इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें.
– इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
- टॉफी-बिस्किट का लालच देकर 7 साल की बच्ची को खेत में ले गया रिश्तेदार, चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण. फिर जो हुआ, कांप उठे लोग… - September 27, 2026
- छत्तीसगढ़ में E-KYC नहीं होने पर कटेगा राशन, हजारों कार्ड धारकों पर मंडरा रहा संकट, 3 दिन का मिला है अल्टीमेटम… - September 27, 2026
- सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़… - September 27, 2026
