रायगढ़..शहर के महात्मा गांधी चौक में स्थित एस पी आफिस के बाहर रात करीब 9.30 बजे एक लड़की अपने नाबालिग भाई और पिता के साथ बैठकर बिलखती दिखी। उन्हे इस दशा में देखकर उनके यहां बैठने का कारण पूछा गया तो पीड़ित छात्रा और उसके ग्रामीण पिता शंकर लाल साव ने जो बताया वो चौका देने वाली बात थी।

पिता ने बताया कि वे ग्राम मालदा थाना पुसौर के रहने वाले हैं। तीन गुंडा प्रवृति के लड़के जिनमे मुख्य रूप से कान्हा निषाद,योगेंद्र साव,तेज प्रकाश साय जो ग्राम बड़े हल्दी के रहने वाले है,वो उनकी मासूम बिटिया से आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। कान्हा नाम का एक अपराधी युवक उसकी बिटिया पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी नही करने पर वह उनकी बिटिया को उठाकर ले जाने या जान से मारने की खुली धमकी दे रहा हैं।जिसकी वजह से उनका घर से निकलना दुभर हो गया है। आरोपियों के खिलाफ पुसौर पुलिस में लिखित शिकायत करने के बाद भी पुसौर पुलिस और थाना प्रभारी उनकी सहायता करने के बजाए उल्टे उन्हे आरोपियों से समझौता करने का दबाव बना रहे है। इस वजह से परेशान होकर उन्हें देर रात एसपी आफिस रायगढ़ आना पड़ा वे पूरी रात बाहर आकर बैठ कर एसपी साहब के आने का इंतजार करेंगे।
पीड़ित पिता और उसकी बिटिया ने कहा कि वे लोग यहां से या तो न्याय लेकर जाएंगे या यहीं अपनी जान दें देंगे,,जिसकी पूरी जिम्मेदारी गांव के सरपंच और पुसौर पुलिस के आलावा बड़े हल्दी के रहने वाले तीनों गुण्डा लडको की होगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता अपने पिता और नाबालिग भाई के साथ एसपी आफिस के बाहर बैठी हुई थी।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

