रायगढ़: बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश और जिले के नेताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और विधायक प्रकाश नायक पर हमला बोला। भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र पर जिले के लिए किए गए वादों की याद दिलाते हुए विधायक पर अकर्मण्यता का आरोप लगाया और जवाब मांगा। शहर में हाल के दिनों में पेयजल सप्लाई बड़ी समस्या है। इसे देखते हुए भाजपाइयों ने महिलाओं के साथ खाली मटका लेकर मार्च किया और धरना प्रदर्शन के लिए नगर निगम को चुना। भाजपाइयों ने विधायक प्रकाश नायक और महापौर जानकी काटजू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अगले चरण में बिजली विभाग का घेराव करने की बात कही गई है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में स्थानीय कांग्रेस विधायक के खिलाफ हल्ला बोलना शुरू किया है। मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय से शुरू हुई रैली स्टेशन चौक सुभाष चौक होती हुई नगर निगम पहुंची। आंदोलन में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक अनुराग सिंह देव, प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी, जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, मुकेश जैन, सुनील रामदास अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार, विकास केडिया, आशीष
ताम्रकार, आलोक सिंह, गौतम अग्रवाल, सुरेंद्र पांडेय समेत जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस ने प्रदेशभर के लोगों को दिया थोखा
ओपी चौधरी प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी ने आक्रामक तरीके से न केवल विधायक प्रकाश नायक बल्कि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। ओपी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जिले को केलो डेम और मेडिकल कालेज अस्पताल दिया। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने तीन बार केलो डेम का उद्धाटन किया, लेकिन काम नहीं कराया। कांग्रेस ने जिले और प्रदेश के लोगों को सिर्फ धोखा दिया। उच्च शिक्षा उमेश पटेल के गृह जिले में केआईटी के प्रोफेसर व स्टाफ को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




