महासमुंद: सरायपाली के कुमकुम हॉस्पिटल में SDM ने छापा मारा है. गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर प्रवीण शर्मा के हॉस्पिटल में ये कार्रवाई की गई है. जांच के दौरान पाया गया कि डॉक्टर के पास ना खुद का रजिस्ट्रेशन है, ना हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन है. जिसे लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है।



आगे की कार्रवाई करते हुए टीम ने ओपीडी, एक्सरे, आईसीयू सहित पूरे अस्पताल परिसर को सील कर दिया है. बता दें कि बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चालने की शिकायत स्थानीय लोगों ने शिकायत कलेक्टर से की थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.
मामले को लेकर एसडीएम हेमंत रमेश नंदनवार ने बताया कि सूचना मिली थी की ये अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है. जिसके आधार पर हमारी टीम ने यहां जांच की. जिसमें हॉस्पिटल और डॉक्टर के रजिस्ट्रेश से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले. इस पर नर्सिंग एक्ट के तहत अस्पताल को सील किया गया है. इसके अलावा दवाई दुकान का भी कोई दस्तावेज नहीं पेश किया गया. जिस पर दवाई दुकान को भी सील किया गया है।
सारंगढ़ मे झोलाछाप को छुट –
एक तरफ सारंगढ़ से लगे शहर मे बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पतालों पर कार्यवाही हो रही है वहीं दूसरी तरफ सारंगढ़ के कथित झोलाछाप डॉक्टरों को मरीजों के जान से खिलवाड़ करने खुलेआम छुट प्रदान की जा रही है। कुछ नेताओं की सरपरस्ती और जिम्मेददार अधिकारियों की कृपा से अंचल मे चलते फिरते झोलाछाप डॉक्टरों को किसी गरीब के जान खेलने का लाइसेंस मिलना दुर्भाग्य है। उम्मीद है कभी तो जिम्मेदार अधिकटियों के कान मे जूँ तो रेंगेगी..!




