जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को चंद्रपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…..
रायगढ़ । संवेदनशील एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता से लेते हुए थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा महिला से दुष्कर्म के फरार आरोपी अज्जू बरेठ की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके निवास चंद्रपुर में स्टाफ के साथ दबिश दिया जा रहा था । आरोपी गिरफ्तारी से बचने परिचितों और मोबाइल से दूरी बनाकर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था । टीआई जूटमिल आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगा रखे थे । आज सूचना पर तत्काल पुलिस टीम चंद्रपुर रवाना होकर *आरोपी अजय कुमार बरेठ पिता तीजराम बरेठ उम्र 32 साल निवासी हीरापुर रोड चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अज्जू कुमार बरेठ के विरुद्ध थाना जूटमिल में 20 जून को महिला द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
जूटमिल पुलिस आरोपी पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पूर्व में भी दबिश दिया गया था, आरोपी फरार था । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के हमराह आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ एवं जितेश चौहान की प्रमुख भूमिका रही है ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
