रायगढ़ । पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम रेंगालपाली स्थित वर्थ ऑफ वेस्ट कान्सेट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट कर कंपनी अंदर गार्ड रूम में तोड़फोड़ करने वाले पांच युवकों को बलवा के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक ग्राम रेंगालपाली स्थित वर्थ ऑफ वेस्ट कान्सेट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के आने जाने के लिए रेंगालपाली मुख्य मार्ग से कच्ची सड़क जुड़ी हुई है । ग्रामीणों द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए मार्ग में सीमेंट खंभा लगा दिया गया था जिसे पंचायत द्वारा निकलवाया गया । आज कुछ गांव के कुछ लड़के एक राय होकर पुनः मार्ग में सीमेंट खंभा लगा रहे थे जिसे सिक्योरिटी गार्ड ने मना किया तो गार्ड से मारपीट किये फिर कंपनी में घुसकर गार्ड रूम में भी तोड़फोड़ किये।

रिपोर्टकर्ता अग्नि कुमार सीथा के लिखित आवेदन पर पुसौर पुलिस ने आरोपियों पर बलवा का अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसके 5 आरोपी- विराट सिदार 24 साल, मनोज चौहान 28 साल, अरुण चौहान 22 साल, अरुण सिदार 19 साल और विक्रांत सिदार 19 साल सभी निवासी ग्राम रेंगलपाली थाना पुसौर को आज गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की पाइप की जब्ती की गई है । कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन बैरागी एवं हमराह स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

