भारत में जहरीले सांप की 4 प्रमुख प्रजाति है जो इंडियन कोबरा,करैत,स्केल्ड वाइपर,रसेल्स वाइपर।

सांप काटने के लक्षण – सांप के काटने के कुछ समय बाद कटे स्थान पर सूजन, पसीना, बेहोशी, खून का ना रुकना, मांसपेशियों में कमजोरी, नींद व उल्टी आना, अत्यंत पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ और मरीज का ज्यादा देर तक आंख-मुंह नहीं खोल पाना इत्यादि.
बिच्छू काटने के लक्षण
तीव्र दर्द, काटने के स्थान पर सूजन, सुन्नता, साँस लेने में कठिनाई, अत्यधिक लार, पसीना, बेचैनी, मांसपेशियों में कमजोरी, मितली और उल्टी, धुंधला दिखना, अल्प रक्तचाप, असामान्य धड़कन।
बचाव
बरसात के मौसम में घर के आसपास उगी झाड़ियों को साफ करें, बच्चों को झाड़ियों से दूर रखें.
मच्छरदानी का प्रयोग करें, जमीन पर ना सोएं.
मरीज को तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाएं जहां एंटीडोट्स उपलब्ध हो.
मरीज का लगातार मनोबल बढ़ाते रहें.
जख्म की जगह को हिलाये नहीं क्योंकि मांसपेशियों की रगड़ से जहर तेजी से फैल सकता है. झाड़-फूंक या जड़ी-बूटी ना करके मरीज को सीधे अस्पताल लेकर जाएँ.
संपर्क:
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




