जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। मकान के ताले टूट रहे हैं, घर के बाहर खड़ी गाड़ियां चोरी हो जा रही है। पहले हुई चोरी की बड़ी वारदातें भी अभी तक सुलझाने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।
शिकायतकर्ता सतवेन्द्र सिंह पिता हरयरन सिंह निवासी C-23 कालोनी कृष्णा वैली विजयपुर चौक का है। जो अपने परिवार सहित 13 अगस्त को पारिवारिक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए मुम्बई गया था । इसी बीच 25 अगस्त को उसके भाई गुरूमित सिंह पिता हरयरन सिंह द्वारा फोन के माध्यम से बताया गया कि 24 अगस्त की रात्रि उसके घर में चोरी हो गयी है।
चोरी की घटना सुन परिवार सकते में आ गई और तुरंत मुम्बई से वापस आये। घर की तलाशी ली गई तो पाया गया की अज्ञात चोर द्वारा घर के अन्दर बैडरूम मे रखे आलमारी और पलंग का ताला तोडकर अन्दर से लगभग 40 हजार रू. व सोने चांदी के गहने की चोरी कर लिए है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
