रायगढ़: परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्र ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या..
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आई है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद कम नंबर आने पर एक 19 वर्षीय युवक ने छुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला थाना क्षेत्र के मालीडीपा का है। जहां कल दोपहर 3:00 बजे संजू बरेठ पीता फुल साय कर्ष उम्र 19 वर्ष ने दो स्कार्प कपड़ा को जोड़कर फांसी का फंदा बना लिया और फंदे से झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक तनाव में रहता था वह हमेशा यही सोचता था कि 12वीं कक्षा में अच्छा नंबर नहीं आया जिस वजह से उसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाएगा। यही तनाव उसकी जिंदगी के लिए खतरा बन गया और खुद को ना संभाल पाने की वजह से उसने आत्महत्या को गले लगा लिया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
