गर्मी को दूर भगा देगी मसाला छाछ,पाचन भी बनेगा बेहतर,सीखे बनाने का सही तरीका,मिनटों में होगा तैयार….
गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन बेहद फायदेमंद होता है. मीठी छाछ हो या फिर चटपटी दोनों को ही काफी पसंद किया जाता है. आज हम आपको गुजराती स्टाइल की मसाला छाछ बनाने का तरीका बताएंगे जो कि टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है.
मसाला छाछ का सेवन तेज गर्मी के बीच भी शरीर के तापमान को मेंटेन करने में मदद करता है. छाछ का नियमित सेवन कमजोर डाइजेशन को भी दुरुस्त करने में मदद करता है. छाछ पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने में भी हेल्प मिलती है.
आप भी अगर गुजराती स्वाद से भरपूर मसाला छाछ तैयार करना चाहते हैं तो इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं. समर सीजन में मॉर्निंग ड्रिंक के तौर पर इसका सेवन काफी लाभकारी हो सकता है. आइए जानते हैं मसाला छाछ बनाने की सिंपल रेसिपी.
मसाला छाछ बनाने के लिए सामग्री
दही – 2 कप
जीरा पाउडर (भुना) – 2 टी स्पून
हरी मिर्च – 1/2 टी स्पून
पुदीना पत्ती कटी – 1/4 कप
हरी धनिया पत्ती – 1/4 कप
काला नमक – 1 टी स्पून
सादा नमक – स्वादानुसार
मसाला छाछ बनाने की विधि
मसाला छाछ गर्मी के मौसम के लिए एक बेहद हेल्दी ड्रिंक है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना पत्ते, हरी धनिया पत्ती को तोड़कर उनके मोटे डंठल अलग कर दें. इसके बाद हरी मिर्च काटें. अब मिक्सर जार में पुदीना पत्ते, हरी धनिया पत्ती, कटी हरी मिर्च, आधा कप दही, जीरा पाउडर और काला नमक डालकर सभी को स्मूद होने तक पीस लें. दही डालने से मिक्सर में अतिरिक्त पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
स्मूद पेस्ट तैयार होने के बाद उसके एक बड़े बर्तन में निकालें और उसमें बचा हुआ डेढ़ कप दही, स्वादानुसार सादा नमक और लगभग ढाई कप ठंडा पानी डालें. इसके बाद मथनी की मदद से दही को अच्छी तरह से मथें. इसे लगभग 2 से 3 मिनट तक तेजी से मथना है जिससे दही पूरी तरह से छाछ में तब्दील हो जाए और छाछ बढ़िया झागदार बन सके. इसके बाद तैयार हो चुकी छाछ को सर्विंग गिलास में डालें. आप चाहें तो छाछ में एक-एक आइस क्यूब भी डाल सकते हैं जिससे पीने के दौरान छाछ एकदम ठंडी महसूस होगी.
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

