रायपुर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं (unemployed youth) के लिए रोजगार (employment) का सुनहरा अवसर है. राजधानी रायपुर में 13 जून को प्लेसमेंट कैंप (placement camp) आयोजित किया जा रहा है.

इस प्लेसमेंट कैंप में 129 पदों से अधिक पदों पर भर्ती होगी. जिसमें सैलरी 40 हजार रुपये तक दी जाएगी.
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के जरिये 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा. इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है.
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से Pinea Matering Lab & Robo Automation Pvt. Ltd.,PNG Products, CR Capital, Zenix Naukri & Consultancy इत्यादि संस्थानों द्वारा भर्ती की जाएगी. कैंप में 12 वीं, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. विभिन्न संस्थाओं में भर्ती किए जाने वाले पदों में इंजीनियर, क्लस्टर हेड, सेल्स मैनेजन, टेक्नीशियन, ड्राइवर, डिलीवरी बाय, अकाउंटेंट, रिशेप्सनीस्ट, ऑपरेशन हेड, डिजिटल मैनेजर, टेलीकालर, हिन्दी टायपिस्ट, विडियो एडिटर इत्यादि 129 पद शामिल है. इन पदों पर अनुभव न्यूनतम 01 वर्ष से 20 वर्ष तक होगी, जिनका वेतन अधिकतम 45 हजार रूपए होगी.
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
