छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. कुछ जिलों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है. अब मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में हीट वेव(Heat Wave) चलने की चेतावनी जारी किया है.
मौसम विभाग(Weather Department) के अनुसार अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ग्रीष्म लहर चलने वाली है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है.
जानिए पिछले 24 घंटों में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है. जिसमें से सबसे ज्यादा गर्म जिला जांजगीर-चांपा रहा है. जहां तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा मुंगेली जिला में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रायगढ़ में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वही बलौदा बाजार में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यहां पर गर्म हवाएं चल रही है.
मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है
मौसम विभाग में संभावना जताई है कि छत्तीसगढ़ के एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चल सकती है. आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा. आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री में बढ़ोतरी हो सकती है. जिन इलाकों में गर्म हवा चलेगी उन इलाकों को लेकर मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि गर्मी से बचने के लिए और गर्म हवाओं से बचने के लिए पूरी व्यवस्था करके घर से निकले ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं और लू से बचा जा सके.
इन जिलों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो में छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में हिट वेव चलने की चेतावनी जारी किया है. जिनमें से प्रदेश के राजनांदगाँव, रायपुर, बलोदाबाज़ार, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, और मुंगेली जिलों के एक-दो स्थानों मे ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
