ओडिशा के कोरोमंडल में हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ गई है. ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी पीके जेना के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है.
वहीं घायलों की संख्या 900 को पार कर गई है. घटनास्थल पर बचाव अभियान लगातार चल रहा है. घटना में घायल हुए लोगों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
जानें कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा
रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी. ओडिशा के बालासोर जिले में शाम 7 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन के चार डिब्बे एकाएक पटरी से उतर गए. वे डिब्बे पलटकर दूसरी पटरी पर गिर गए. इस पटरी पर सामने से एक मालगाड़ी आ रही थी. जिससे वह उसमें टकरा गई और वह भी पटरी से उतरकर उसके डिब्बे पास की तीसरी रेल लाइन की पटरी पर पलट गए. उस तीसरी लाइन पर यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली एक अन्यएक पैसेंजर गाड़ी जा रही थी. वह ट्रेन भी मालगाड़ी के डिब्बों से टकरा गई. इस प्रकार हादसे में 3 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं.
भद्रक के डीएम ने बताया बचाव अभियान का अपडेट
ओडिशा में भद्रक जिले के डीएम सिद्धेश्वर बलिराम बोंदर ने बचाव अभियान का अपडेट दिया है. उन्होंने बताया, उनके यहां इलाज के लिए 10 मरीज भेजे गए हैं, जिनका गंभीरता से इलाज किया जा रहा है. हमारे जिले की ओर से भी घटनास्थन पर एंबुलेंस और बसें भेजी गई हैं. हमने अपने जिला अस्पताल में ट्रेन हादसे के पीड़ितों के इलाज के लिए 150 बेड का इंतजाम कर दिया है. इसके साथ ही हमने प्राइवेट अस्पतालों में भी इतने ही बेड रेडी कर लिए हैं. यहां भेजे जाने वाले मरीजों को इलाज की पूरी सुविधा दी जाएगी.
ओडिशा के CM आज करेंगे घटनास्थल का दौरा
ओडिशा के बालासोर में हुई इस दर्दनाक घटना में इतने लोगों की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया है. राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने शुक्रवार रात को अफसरों के साथ बैठक करके घटनास्थल पर चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया. साथ ही पीड़ितों की मदद के लिए सभी इंताम करने के निर्देश दिए. उन्होंने एक ट्वीट करके बताया कि वे आज सुबह घटनास्थल का दौरा करेंगे.
पीएम मोदी ने जताया दुख, लिया हालात का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘ओडिशा में ट्रेन हादसे के बारे में जानकर दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात करके दुर्घटनास्थल पर चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया है. प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी.’
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजा देने का ऐलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं घायलों के परिवार वालों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. यह मुआवजा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दिया जाएगा.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
