सारंगढ़। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग समुदाय की ओर से की गई हत्या को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। भाजपा ने बंद का समर्थन किया है। इसी कड़ी में आज सारंगढ़ जिला मुख्यालय भी पुरी तरह से बंद रहा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे ने कहा कि बेमेतरा जिले के साजा अंतर्गत बीरनपुर की घटना से हिन्दू समाज बेहद आहत है और आक्रोशित है। इस घटना में वीर भुनेश्वर साहू पर बर्बरतापूर्वक हमला करना। सामाजिक रूप से जानबूझकर कर हिन्दू जानकर हत्या की गई। जिस तरह हिन्दू समाज के युवकों पर हमला किया गया यह बिल्कुल भी माफ़ी के लायक घटना नहीं है। श्री खूंटे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुस्लिम जेहादियों का आतंक अपनी चरम पर है। ऐसी घटनाएं पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को परेशान एवं डराने के लिए की जा रही है जोकि बेहद निंदनीय है।

- शिक्षा में समर्पण की मिसाल, भरत पटेल को मिला ‘शिक्षा शिल्पी’ सम्मान…. - September 30, 2026
- आयकर रिटर्न की डेडलाइन बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत… - September 29, 2026
- जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश… - September 29, 2026
