छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) के केस बढ़ने लगे है. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ जिले के दो गर्ल्स हाॅस्टल में 14 छात्राएं कोरोना पाॅजीटिव पाई गई हैं. छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि छात्राओं को सर्दी-खांसी बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद सभी का जांच कराया गया तो कोरोना की पुष्टि हुई है. इन छात्राओं के संपर्क में आई अन्य छात्राओं का भी टेस्ट कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले दो शासकीय शिक्षा संस्थान गर्ल्स हॉस्टल की कुछ छात्राओं को सर्दी-बुखार की समस्या थी, जिसके बाद हाॅस्टल के अधीक्षक ने इसकी सूचना जिला अस्पताल को दी थी.
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों हाॅस्टल की छात्राओं का कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसमें 14 छात्राएं पॉजिटिव पाई गई. संक्रमित छात्राओं को दवाई देकर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है.
- शिक्षा में समर्पण की मिसाल, भरत पटेल को मिला ‘शिक्षा शिल्पी’ सम्मान…. - September 30, 2026
- आयकर रिटर्न की डेडलाइन बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत… - September 29, 2026
- जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश… - September 29, 2026
