जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने ग्राम पंचायत सचिव केशव पटेल को 15वें वित्त की राशि का दुरुपयोग करने के संबंध में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें कार्यालय जनपद पंचायत घरघोड़ा में अटैच किया है।

जिला पंचायत रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुडू्मकेला के सचिव केशव पटेल द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि का दुरुपयोग करना, कतिपय कार्यों में मूल्यांकन से अधिक भुगतान करना, बिना मूल्यांकन सत्यापन के नियम विरूद्ध भुगतान करना और बिना बिल व्हाउचर के भुगतान करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया। इस संबंध में उन्हें कार्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
