जगन्नाथ बैरागी

महासमुंद। विगत दिवस ग्राम पंचायत जगदीशपुर की सरपँच दीपिका मिंज ने निजी कारण बताते हुए सरपँच पद से त्यागपत्र दे दिया। उपसंचालक (पंचायत) महासमुंद दीप्ति साहू को त्यागपत्र सौंपने के बाद विज्ञप्ति जारी कर ग्रामीणजनों से खेद व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ संबंधी कारणों से गांव की सेवा कर पाने में असमर्थ हैं। इसलिए ग्रामवासियों के पिछले डेढ वर्ष के समस्त सहयोग के लिए आभारी हूंँ। आगे जब भी अवसर आयेगा गांव की सेवा करने के लिए तो मेरा परिवार सहयोग करेगा।
उन्होंनें वन विकास निगम के अध्यक्ष और बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जगदीशपुर के किसानों को धान बेचने के लिए बहुत समस्याओं का सामना करना पडता था परन्तु आपके द्वारा जगदीशपुर में धान खरीद केन्द्र एवं सोसाईटी स्वीकृत कर जगदीशपुर सहित आसपास के गांवों को अनुग्रहित किया,इसके लिये हम सदैव आपके आभारी रहेंगे।
दीपिका मिंज ने सभी पंचों और रोजगार सहायक आशिक़ नन्द के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि कोरोना महामारी के कारण तेजी से विकास कार्य नहींं कर पाये जिसका मलाल रहेगा।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जगदीशपुर में दीपिका मिंज इस्तीफ़ा देनेवाली पहली सरपँच हैं।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

