जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़।धरमजयगढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी बेगुनाह लोगों को मौत की नींद सुला रही है। एक बार फिर गजराज ने एक घर के अंदर धावा बोलते हुए पेशाब करने के लिए देर रात 3:00 बजे उठे युवक को पैरों तले कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। हाथी का आतंक इतना में ही नहीं थमा, हाथी ने आसपास के घरों में भी नुकसान पहुंचाया और गांव के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भी तोड़फोड़ किया। जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया।
पूरा मामला धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव का है जहां बीती रात 3:00 बजे यह घटना घटित हुई है। घर में सो रहे 34 वर्षीय युवक मोहित यादव जब पेशाब करने के लिए उठा था तभी हाथी से सामना हो गया और हाथी ने अपने सूंड़ में लपेटकर पहले उसे सामने घर के दरवाजे में फेंका फिर पैरों तले कुचल कर आगे निकल गया। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत चरम पर है।


- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
