रायगढ़। सावन का महीना चल रहा है और इस पावन समय में आश्चर्यजनक! किंतु सत्य घटना ने लोगों की आस्था को और प्रबल बना दिया है।
जिले के बरमकेला क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूरछिंचपानी से लगे हुए गोमर्डी अभ्यारण्य के जंगल
में अनोखी घटना सामने आई है।

ब
ताया जा रहा है कि सारंगढ़-चंद्रपुर के रास्ते परपड़ने वाले भेड़वन के घुता गांव के रहने वाले
रामगोपाल चौहान को पिछले लम्बे समय से सपने
में भगवान शंकर के दर्शन हो रहे थे और बरमकेला
क्षेत्र के करनपाली के गोमर्डा वन में बेल पत्र के पेड़
के नीचे शिवलिंग होने का दृश्य इस युवा को
लगातार दिख रहा था।
बीते दिन भी रात में सपने वही दृश्य दिखाई दियातो लगातार इस सपने को लेकर हतप्रभ युवा
रामगोपाल ने अपने परिचितों के साथ गोमर्डा के
इस जंगल के इलाके में उसी बेलपत्र के पेड़ के नीचे
खुदाई करवाई तो वहां सफेद रंग का शिवलिंग
लगभग 2 फीट नीचे गड़ा हुआ मिला।
बरमकेला क्षेत्र में हुई इस आश्चर्यजनक लेकिन सत्यघटना में पेड़ के नीचे शिवलिंग मिलने के बाद युवक
को आ रहे सपने को आधार मिला है। अब यहां
आसपास के ग्रामीणों ने शिवलिंग की सावन मास में
पूजा अर्चना शुरू कर दी है। यह रिजर्व फॉरेस्ट का
इलाका है जहां शिवलिंग मिला है। इस चमत्कारिकघटना के बाद से उस पेड़ के नीचे आस्था का ज्वार अब उबाल मारने लगा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो जांच के बाद आने वाला वक्त ही बतायेगा.. बहरहाल लोंगो में दर्शन हेतु कौतूहल मची हुवी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

