दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दर्शकों को एक के बाद एक दो झटके लगे हैं। दरअसल, बीते दिन शनिवार को साउथ स्टार और जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई नंदमुरी तारक रत्न के निधन के बाद अब टॉलीवुड एक्टर मायिलसामी (Mayilsamy passes away) का निधन हो गया है।

मायिलसामी #Mayilsamy टॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन थे। उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस दुख जता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एक्टर चेन्नई के विरुगमपक्कम में अपने घर में ही थे कि अचानक उनकी तबियत खराब होने लगी। एक्टर की हालत बिगड़ता देख परिवार वाले जब उन्हें पोरूर रामचंद्र अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

मायिलसामी के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स दुख जता रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कॉमेडियन मायिलसामी के फैंस #Mayilsamy कर एक्टर की तस्वीर शेयर कर शोक जता रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 अक्टूबर 1965 को जन्मे एक्टर मायिलसामी, सत्यमंगलम के रहने वाले थे। फिल्मों में कॉमेडी के जरिए तो उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई ही साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वो लोगों की सेवा के लिए भी आगे रहे। साल 1984 में फिल्म शॉन ड्रीम्स से उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर से डेब्यू किया था। इसके बाद वो एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आए।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
