छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स शेर के पिंजड़े में कूद गया। घटना जिले में स्थित मिनी जू कानन पेंडारी की है। बताया जा रहा है कि युवक ने शेर के पिंजड़े में उस वक्त छलांग लगाई जब चिड़ियाघर में शेर को देखने के लिए कई पर्यटक जुटे थे।

युवक द्वारा शेर के पिंजड़े में छलांग लगाने पर वहां हंगामा मच गया। जैसे ही यह नजारा पयर्टकों ने देखा वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
इस शोर-शराबे को सुन वहां एक महिला डिप्टी रेंजर दौड़ कर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, महिला डिप्टी रेंजर ने शेर को जोर से आवाज लगाई। इसके बाद शेर महिला रेंजर सुखबाई कंवर की आवाज सुनकर अपने बाड़े के अंदर दुबक गया। किसी तरह युवक को वहां से निकाला गया।
जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि उक्त युवक का नाम कुंतल भीमटे है। कुंतल मगरपारा का रहने वाला है। यह भी बात सामने आ रही है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। इधर कानन पेंडारी जू के प्रबंधन ने युवक पर दस हज़ार का जुर्माना लगाया है। जुर्माने के बाद युवक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
बता दें कि पहले भी इस तरह की घटना जु में हो चुकी है। डीएफओ नायर ने बताया कि शेर का यह पिंजड़ा नियमों के तहत बनाया गया है। घटना के बाद कानन प्रबंधन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




