छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के कई आंगनबाड़ियों में कार्यकर्ता और सहायिका के पद रिक्त है। इन पदों को भरने के लिए अब भर्ती प्रक्रिया की शुरू हो गई है। उक्त पदों हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर दिनांक 08 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2022 तक कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत कुल 11 पद का विज्ञापन जारी किया जा रहा है। जिसमें 02 पद आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं 09 पद आंगनबाडी सहायिका के हैं।
उक्त पदों हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर दिनांक 08 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2022 तक कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, आवेदन पत्र सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भी स्वीकार किए जाएंगे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
