अगर आप भी टीचर के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसमें 7000 से ज्यादा टीचरों की भर्ती की जाएगी। अगर आप भी आवेदन करना चाहते है तो आराम से आधिकारिक वेब साइट में जाकर आवेदन कर सकते है।

आपको बता दें कि ये भर्तियां रेगुलर हैं। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की है. आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ओडिशा चयन आयोग के आधिकारिक वेब साइट ossc.gov.in में जाकर आराम से आवेदन कर सकते है। भर्ती का नोटिफिकेशन भी आयोग की साइट पर उपलब्ध है। इन रिक्तियों के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 38 साल के बीच होना चाहिए। आयु की गणना एक जनवरी 2022 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
ओएसएससी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से टीजीटी हिंदी, संस्कृत, तेलुगू और उर्दू के पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही फिजिकल एजुकेशन टीचर की भी भर्ती की जाएगी। टीजीटी आर्ट के सबसे ज्यादा पद हैं 1970. इसके बाद टीजीटी पीसीएम और हिंदी के पद हैं जो क्रमश: 1419 और 1352 पद हैं।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




