छत्तीसगढ़:किसानों के खातों से कैशियर ने निकल लिए 80 लाख रुपये…
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जगमल चौक स्थित मंडी शाखा में 80 लाख के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बैंक में पदस्थ कैशियर ने खाताधारक किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से 80 लाख स्र्पये निकाल लिए।
बैंक मैनेजर ने जांच के बाद इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
सरकंडा के कपिल नगर में रहने वाले हितेश सलूजा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जगमल चौक स्थित मंडी शाखा में प्रबंधक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में वे धान खरीदी की तैयारी देखने के लिए समितियों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान लेनदेन उनकी आइडी से लिपिक मनोज कश्यप और विभारनी मसीह कर रहे थे। वहीं, 15 हजार स्र्पये से कम का लेनदेन कैशियर खुश्ाबू शर्मा की आइडी से हो रहा था। समितियों के दौरे के बाद दो नवंबर की शाम वे शाखा आए। इस बीच बैंक के कार्यालय सहायक सोम तिवारी ने हस्ताक्षर कराने के लिए वाउचर को उनके सामने रखा। हस्ताक्षर के दौरान उन्होंने एक किसान प्यारेलाल के नाम पर दो वाउचर देखे।
एक में किसान ने पांच हजार स्र्पये जमा कराए थे। वहीं, दूसरे वाउचर से उनके खाते से 15 हजार स्र्पये निकाले गए थे। दोनों के खाता नंबर एक ही था। वहीं, इसमें हस्ताक्षर अलग-अलग थे। शंका होने पर बैंक मैनेजर ने किसान के खाते की जांच की। इसमें कई अनियमितता मिली। उन्होंने कैशियर से इस संबंध में पूछताछ की। इसमें कैशियर खुश्ाबू ने बताया कि उसने किसान के खाते से स्र्पये निकालकर अपने निजी काम में उपयोग कर लिया है। उसने स्र्पये जमा कर देने की बात भी कही। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने अन्य खातों की जांच की। इसमें करीब 80 लाख की गड़बड़ी पकड़ में आई। अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर बैंक प्रबंधक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।
और भी मामले आ सकते हैं सामने
बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक में किसानों के खातों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में 80 लाख की गड़बड़ी सामने आई है। मामले की बैंक की ओर से आगे जांच की जा रही है। वहीं, किसानों से उनके खाते की जानकारी भी मांगी गई है। किसानों के सामने आने पर और भी मामले सामने आ सकते हैं। बैंक प्रबंधक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को देने की बात कही है।
- छत्तीसगढ़:भीषण गर्मी का असर,राशन दुकानों के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज, दोपहर में दो घंटे बंद रहेगी दुकानें… - April 22, 2026
- अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बहू के बदले तेवर, सास को छोड़ा बेसहारा, कोर्ट बोली- नहीं की सासू मां की देखभाल तो छिन जाएगी नौकरी… - April 22, 2026
- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026

