मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में किलकारी गूंज उठी है. आलिया भट्ट ने गिरगांव स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. आलिया को सुबह करीबन 7.30 बजे अस्पताल में दाखिल कराया गया था.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधो थे. इसके दो महीने बाद आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुना कर सबको चौंका दिया था.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी. अक्टूबर के शुरुआत में ही भट्ट और कपूर फैमिली ने मिलकर आलिया की गोद भराई की रस्म अदा की थी.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
