आज दोपहर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर कौहाकुंडा चक्रधरनगर में रहने वाले मुकेश यादव के घर दबिश देकर मुकेश यादव के कब्जे से चोरी का 2 नग समर्सिबल पंप कीमत ₹10,000 का जप्त किया गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण मिंज को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुकेश यादव अपने घर में चोरी की समर्सिबल पंप छिपा कर रखा है जिसे बेचने के लिए कुछ लोगों से चर्चा भी किया है । थाना प्रभारी के निर्देशन पर प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन हमराह स्टाफ के साथ कौहाकुंडा रवाना होकर दो गवाहों के समक्ष संदेही मुकेश यादव को तलब किये और घर पर चोरी का समर्सिबल पंप छिपाकर रखे होने के संबंध में सख्ती से पूछताछ किए मुकेश यादव चोरी का पंप छिपा कर रखना स्वीकार करते हुए 2 नग पुरानी समर्सिबल पंप कीमती 10,000 रूपये लाकर पेश किया जिसे जप्त कर आरोपी मुकेश यादव पिता पितांबर यादव उम्र 36 वर्ष निवासी कौहाकुंडा थाना चक्रधरनगर के विरुद्ध धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
