लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत युवती कल दिनांक 21.10.2022 को थाना लैलूंगा में सूरज भगत निवासी सिहारधार लैलूंगा के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर पिछले दो वर्ष से शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन लेकर अपने परिवारवालों के साथ आयी ।

पीड़ित युवती बताई कि वर्ष 2020 में ग्राम सिहारधार के सूरज भगत से जान परिचय होने से सूरज भगत शादी करूंगा बोला और माह नवम्बर 2020 को एक दिन निर्माणाधीन मकान में रात्रि के समय शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद से सूरज भगत 06 अक्टूबर 2022 तक संबंध बनाया है जो अब शादी नहीं करूंगा कहकर बातचीत करना बंद कर दिया है । युवती के आवेदन पर *आरोपी सूरज भगत पिता दासीलाल भगत उम्र 21 वर्ष निवासी सिहारधार लैलूंगा के विरूद्ध धारा 376 IPC का अपराध पंजीबद्ध* कर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम के नेतृत्व में तत्काल सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम और प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी द्वारा ग्राम सिहारधार जाकर आरोपी पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
