रायगढ़। रायगढ़ से सराईपाली एनएच का काम पूरी तरह बंद हो चुका है। जो पहले बनकर तैयार हुआ अब वहां मरम्मत की जरुरत पड़ गई है। इधर एनएचएआई ने बचे हुए काम के लिए दोबारा टेंडर करने का निर्णय लिया है। यह सडक़ सात साल से बन रही है।
रायगढ़ से सारंगढ़ होते हुए सराईपाली तक 86 किमी की सडक़ का ठेका 528 करोड़ में एरा इफ्रा इंजीनियरिंग को दिया गया था। यह सडक़ एक रिकॉर्ड कायम करने वाली है। सात साल से इसका काम चल रहा है लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका। लोकार्पण की बात भूल जाइए क्योंकि अब इसमें मरम्मत की जरूरत आन पड़ी है। यह ऐसी रोड बनने जा रही है जिसके निर्माणाधीन अवधि में छग की दो सरकारें बदल गईं। भाजपा शासनकाल में शुरू हुआ सडक़ का काम कांग्रेस के शासनकाल में भी पूरा नहीं हो पाया। इसकी वजह ठेका कंपनी एरा इंफ्रा का रवैया रहा।
एनएच के अधिकारी भी ठेका कंपनी से काम नहीं करवा पाए। 528 करोड़ का ठेका एरा इंफ्रा से हटाकर जेएस ग्रोवर कंस्ट्रक्शन कंपनी को सबलेट कर दिया गया था। लेकिन ग्रोवर कंस्ट्रक्शन ने भी काम नहीं किया, मजबूरन एनएचएआई ने एग्रीमेंट निरस्त कर दिया। अब बचे हुए कामों का दोबारा टेंडर होना है। बताया जा रहा है कि करीब 50 किमी रोड का काम बाकी है। इसके अलावा चंद्रपुर पुल के अलावा एक बड़ा पुल और बनना है। दोनों पुलों के बनने के बाद ही रोड सही मायने में पूरी हो सकेगी। इसमें रायगढ़ और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के करीब 17 किमी और सराईपाली की ओर करीब 15 किमी का काम है।

जेएस ग्रोवर कंस्ट्रक्शन ने भी भुगतान का बहाना बनाकर छोड़ा काम –
इस रोड प्रोजेक्ट को सात साल में भी पूरा नहीं किया जा सका। दोबारा टेंडर में काम की लागत बढ़नी तय है। जेएस ग्रोवर कंस्ट्रक्शन ने भी भुगतान का बहाना बनाकर काम छोड़ दिया। एरा इंफ्रा भी दिवालिया हो चुकी है। अभी भी रोड को पूरा करना संभव नहीं है क्योंकि चंद्रपुर में नए पुल का काम बहुत बाकी है। सबसे पहले रोड के जो हिस्से बनाए गए थे, वे टूटने लगे हैं। अब बैलेंस वर्क में मरम्मत का भी प्रस्ताव जुड़ेगा।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
