रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ गया है खासकर केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड में उत्पाती और लुटेरे युवकों का आतंक फिर से दिखने लगा है । मुंबई में रहकर पढ़ाई करने वाले एक छात्र से तीन से चार अज्ञात लुटेरों ने उससे तकरीबन डेढ़ लाख की लूट की है। चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। छात्र दीपावली की छुट्टी में अपने घर रायगढ़ आया था घर पहुंचे से पहले ही यह घटना घट गई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का अपराध पंजीबद्ध किया है।

मिली जानकारी के अनुसार फारेस्ट रेंज कॉलोनी बेलादुला रायगढ़ निवासी अजीत प्रधान पिता श्यामलाल प्रधान उम्र २० वर्ष ने कोतवाली में सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि मुंबई में रहकर बीए इंग्लिश आर्नस की पढ़ाई करता हूँ। दिनांक २२/१०/२२ के रात्रि करीब ४:१५ बजे मुंबई से गीतांजलि एक्सप्रेस से रायगढ़ आया और केवड़ाबाड़ी बस स्टैंण्ड जाकर नाश्ता करके पैदल अपने घर बेलादुला जाने के लिये बस स्टैण्ड से निकला ही था कि सत्कार सेल्स लालटंकी रोड के सामने करीब ४:५० बजे ३-४ अज्ञात लोग पीछे से आकर मेरे सिर को स्वेटर से ढक दिये और चाकू का भय दिखाकर मेरा बैग लूटकर ले गये। जिसमें एप्पल का मोबाईल, एक नग आईपेड, आधार कार्ड, आरसी बुक और १५०० रूपया नगद रखा था। जिसकी कुल कीमत १,४१००० रूपये है, लूट कर ले गये। आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा ३९२, ३४ का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुट गई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
