हाजीपुर: हाजीपुर के भगवानपुर क्षेत्र के बानथु चौर में कुछ लोगों ने शनिवार की शाम एक 17 साल की नाबालिग लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ देखा. इसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई. तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भगवानपुर थाना पुलिस अधिकारी ने आगे की जांच की. लड़की का शव खून से सना था. चेहरे पर जख्म के कई निशान थे. लोगों ने आशंका लगाई कि मारपीट कर हत्या की गई है.

अभी शव की नहीं हुई है पहचान
बताया जाता है कि मृतक की उम्र लगभग 16 से 17 साल है. अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है. लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे स्थानीय थाना के ग्रामीण पुलिस कपिल देव राय ने बताया कि थाना को सूचना मिली था. चौर में लड़की का शव है. इसके बाद थाना से टीम गई. लड़की की डेड बॉडी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
गले पर गमछे और चेहरे पर मारपीट के कई निशान
उन्होंने कहा कि लड़की की गला दबाकर गमछे से फांसी भी लगाई गई है. पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा. इस मामले में पोस्टमार्टम के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट एसके वर्मा ने बताया कि भगवानपुर से एक अज्ञात बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए आया. हम लोगों ने पोस्टमार्टम किया है. जांच के बाद साफ हो पाएगा. गले में गमछे का निशान है. हत्या जैसा प्रतीत हो रहा.
लड़की के साथ दरिंदगी की आशंका
इधर, लड़की की डेड बॉडी देखने के बाद यह आशंका जताई जा रही कि लड़की के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया होगा. बेरहमी से मारपीट कर और गला दबाकर हत्या की गई. लड़की अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ सुनसान इलाके में झाड़ियों से बरामद हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
