रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के मुडा़गांव में तीन भाइयों ने मिलकर एक ग्रामीण को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का कसूर बस इतना था कि उसने खेत में लगी उड़द की फसल पर ट्रैक्टर चलाने का विरोध किया था। जिससे ताव में आकर तीन भाइयों ने मिलकर उसकी बेदम पिटाई कर मौत की नींद सुला दी। सूचना के बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित परिवार ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज की। मुडा़गांव के बस्ती रामनाथपुर निवासी दिलेश्वर डेल्की सोमवार सुबह अपने खेत पर काम कर रहा था । तभी उसके खेत में एक ट्रैक्टर घुसा हुआ था जिससे खेत में लगी उड़द की फसल खराब हो गई थी। कुछ देर बाद सुबह लगभग 9 बजे राजू डेल्की उसने बताया कि ट्रैक्टर उसी का है। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ थोड़ी देर में राजू के दोनों भाई नरेंद्र और उपेन्द्र आ गए । तीनों भाइयों ने मिलकर ग्रामीण से मारपीट शूरु कर दी। फावड़े डंडे से मारकर ग्रामीण की हत्या कर दी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

