सारंगढ़: पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा द्वारा वैदिक रीति से विजयादशमी के दिन किया गया शस्त्र पूजा….
सारंगढ़। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय के समक्ष जिला के संवेदन शील पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा द्वारा वैदिक रीति से विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा को पूरा कियें । परंपरा के अनुरूप प्रतिवर्ष थाना, चौकी में रखे शस्त्रों की पूजा शस्त्रागार में रखें शस्त्रो की साफ सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रथम यशस्वी पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा जी ने एसडीओपी कार्यालय के समक्ष शस्त्रों की पूजा अर्चना कियें । श्री गोपाल जी मंदिर छोटेमठ के महंत बंशीधर मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा करवाया जा रहा था । शस्त्र पूजा के दरमियान बली परंपरा को पूरा करते हुए एसपी कुकरजा जी ने कोहड़ा की बली दिए । तदुपरंंत एसपी ने समस्त अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही साथ जिले वासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामना देते हुए सुख , समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना कियें । शस्त्र पूजा के दरमियां एडिशनल एसपी महेश्वर नाग , एसडीओपी प्रभात पटेल के साथ ही साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे …
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
