जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में 3 लड़की एक महिला दलाल व एक ग्राहक को हिरासत में लिया है।
कोतवाली पुलिस को आज मुखबीर से सूचना मिली थी कि शाहिद चौक स्थिर लोटस स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का गोरख धंधा किया जा रहा है। जहां कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लड़की व पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मौके से तीन युवतियां व ग्राहक विनोद सोनी मिले । कोतवाली पुलिस को कमरे की जांच में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली, युवतियों से पूछताछ करने पर स्पा सेंटर की संचालिका के कहने पर आना बताई, सभी युवतियां कोलकाता पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई ।
कोतवाली पुलिस द्वारा कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं नगदी ₹23,000 की विधिवत जब्ती की गई है । कोतवाली पुलिस स्पा सेंटर की संचालिका एवं महिला दलाल तथा देह व्यापार में लिप्त की तीन युवती एवं देह व्यापार में संलिप्त आरोपी युवक(ग्राहक) विनोद सोनी पिता एसआर सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी हीरानगर जूटमिल थाना कोतवाली पर धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत कार्यवाही कर रही है ।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
