जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांशीचुआ के पास मेन रोड में मेटाडोर और ट्रेलर दोनों आपस में भीड गए। जहां एक गाड़ी का ड्राइवर और खलासी बुरी तरह केबिन में फंस गए हैं।

वहीं घटना की सूचना पर भूपदेवपुर थाने को दी गई। मौक़े पर पहुंची भूपदेवपुर थाने के टीआई उत्तम साहू एंड टीम ने केबिन में फंसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकलवाया। वहीं इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आपको बता दें की खरसिया से रायगढ़ की और जाने वाली नेशनल हाईवे पर भूपदेवपुर थाने के अंतर्गत आने वाले कांशीचुआ के पास मेन रोड पर यह घटना हुई है। बहरहाल मौके पर पहुंची भूपदेवपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
