जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ । जिले के छाल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक औऱ महिला ने एक ही पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छाल थाना टीआई विवेक पाटले ने बताया कि छाल थाना क्षेत्र के ग्राम समरसिंघा में एक युवक और महिला ने गांव के तालाब के पास महुआ पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये हैं। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का नाम यशोदा राठिया और युवक का नाम गुलशन राठिया था। दोनों समरसिंघा गांव के निवासी है। दोनों दूर के रिश्ते में देवर-भाभी थे। महिला शादीशुदा थी। वहीं युवक की शादी नहीं हुई है। परिजन ने बताया कि गुरुवार शाम दोनों घर से बाहर निकले थे। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम संबंध थे। इसकी भनक परिवार के कुछ लोगों को लगी थी। सूचना के बाद तहसीलदार साहब और मृतक के परिजन भी पहुंचे थे। आशंका है कि लोकलाज के कारण दोनों ने फांसी लगाई होगी। छाल टीआई विवेक पाटले ने इस संबंध में जांच में वजह का पता लगने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने दोनों की बॉडी का पीएम करा लिया है। डॉक्टरों ने शार्ट पीएम में मौत का कारण भी आत्महत्या ही बताया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

