रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत केसला गांव में शुक्रवार की शाम आकाशीय कहर से एक ग्रामीण सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतनपुर (केशला) तालाब के पास शिव मंदिर पर शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली गाज से 3 व्यक्तियों की मौत की सूचना डीएसपी (प्रशिक्षु) सौरभ उइके, थाना प्रभारी लैलूंगा को प्राप्त हुआ। शीघ्र थाना प्रभारी लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही पश्चात मृतक सुखीराम बंजारा पिता शंकर बंजारा उम्र 34 साल निवासी केशला ,श्रीमती कमला सारथी पति रोहित सारथी उम्र 30 वर्ष निवासी केशला (रतनपुर), खुलासो सारथी पति एतवार सारथी उम्र 60 वर्ष निवासी गांधीनगर लैलूंगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ, जांच में तेज बारिश, आकाशीय बिजली की चमक दौरान तीनों मंदिर के पास रुकने की जानकारी प्राप्त हुई है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
