रायगढ़। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2022 के अनुसार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से पीपी कोर्स कर वापस आए जिले के 46 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय द्वारा फित्ती लगा कर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति की दी गई। एएसपी लखन पटले द्वारा पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि, लाइन आर्डर व तमाम ड्यूटी के साथ अब उन्हें विवेचना, जांच की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। जितने भी मामले जांच/ विवेचना में मिलते हैं, उनका गंभीरता से विवेचना कर न्यायालय प्रस्तुत किए जाएं। जिससे आरोपियों को सजा दिलाई जा सके। पदोन्नत हुए आरक्षकों से जिले में विवेचकों की संख्या बढेगी। जिससे अपराध, शिकायत का निकाल और बेहतर होगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
