गुरूग्राम। स्पा सेंटर में काम करने वाली एक 14 साल की एक नाबालिग ने सनसनीखेजपूर्ण खुलासा किया है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ हर रोज 14-15 लोग रेप करते थे। वह उसके लिए स्पा सेंटर नहीं टॉर्चर सेंटर बन गया था। पीड़िता यहां रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत थी।
गुरुग्राम के स्पा सेंटर में दिल दहलाने वाली खबर आई है। स्पा सेंटर में काम करने वाली एक 14 साल की एक नाबालिग ने बताया कि उसके साथ 14-15 लोगों ने रेप किया। वह उसके लिए स्पा सेंटर नहीं टॉर्चर सेंटर बन गया था। पीड़िता यहां रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में एक महिला से मिली जिसे वह पहले से जानती थी।
पीड़िता ने महिला से नौकरी की मांग की क्योंकि उसे पैसों की जरूरत थी। पीड़िता ने बताया कि पहले दिन उसे एक कमरे में बुलाया गया जहां पहले से एक शख्स मौजूद था। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ उसी कमरे में रेप हुआ। जब उसने कहा कि वह नौकरी छोड़ देगी, तो उसे यौन उत्पीड़न का वीडियो दिखाकर धमकाया गया।
हर दिन 10 से 15 लोग करते थे रेप
पीड़िता ने बताया, कि उन्होंने धमकी दी कि वह वीडियो को सर्कुलेट कर देंगे। मैं बहुत डर गई थी और अगले 4-5 दिन तक स्पा सेंटर गई। इस दौरान कई लोगों ने मेरा रेप किया। किसी-किसी दिन 10 से 15 लोग रेप करते थे। कुछ दिन बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और स्पा जाना बंद कर दिया। लेकिन आरोपी महिला और उसके साथी उसे लगातार कॉल करते रहे और उसे एक होटल में ले गए जहां उसे कथित रूप से मारपीट की।
देह व्यवहार में जबरन भेजा जाता था
लड़की के पैरंट्स को कुछ गलत महसूस हुआ और वे उसे लेकर पुलिस के पास गए। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि महिला और उसका गिरोह नौजवान लड़कियों को फंसाकर उसे जबरन देह व्यवहार में भेजते थे। मामले में महिला पुलिस थाने में धारा एफआईआर दर्ज हुई है।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसकर्मियों के तबादले से थानों में बदली जिम्मेदारियां…. - October 30, 2026
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
